भोपाल में 30 सितंबर को जलवायु परिवर्तन पर प्री-सीओपी परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं, शोधकर्ताओं और युवा वैज्ञानिकों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और सतत विकास के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से प्राप्त करने में सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों और प्रतिभागियों के बीच संवाद होगा। कार्यक्रम के बाद 'जलवायु एवं एसडीजी समन्वय तथा मध्य प्रदेश की प्राथमिकताएं' विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी।
समाचार
भोपाल में जलवायु परिवर्तन पर युवा वैज्ञानिकों का संवाद
29 सितंबर 2026 को 10:58 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
