मंदसौर के अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 60 वर्षीय किसान गोपाल सिंह राजपूत की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टरों ने मरीज की हालत की सही जानकारी नहीं दी और इलाज के नाम पर पैसे लिए। प्रशासन से कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मृतक के दामाद कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि गोपाल सिंह को पहले 13 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद 17 अक्टूबर को उन्हें फिर अनुयोग हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने मरीज की हालत छिपाई और सुधार का झूठा आश्वासन दिया।
समाचार
मंदसौर में किसान की मौत, परिजनों ने की लापरवाही की शिकायत
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
