मध्यप्रदेश ने औद्योगिक विकास में बनाई अपनी नई पहचान
जर्मनी की बेनेकोर समूह की इकाई का शुभारंभ भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में हुआ, 160 करोड़ का निवेश, बड़ी लोगों को रोजगार, स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी सामग्री का निर्माण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मनी के बेनेकोर समूह के हाइजीन नॉनवोवन मटेरियल निर्माण इकाई का वर्चुअली शुभारंभ किया। यह उद्योग हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनेगा। इस संयंत्र का भूमि-पूजन अगस्त 2024 में हुआ था। सिर्फ दो साल में उत्पादन शुरू हो गया है। राज्य सरकार जो कहती है, वह करती है और समय पर करती है। इससे औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बनी है। आज का शुभारंभ जर्मनी की तकनीक और भारत की लगभग सौ साल पुरानी विरासत की साझेदारी है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। संयंत्र के पहले चरण में 160 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसकी सालाना कारोबार क्षमता 300 करोड़ रुपये है। इससे बड़ी लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां माताओं, बहनों और बच्चों की स्वच्छता व स्वास्थ्य से जुड़ी सामग्री का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेनेकोर समूह के इस संयंत्र के भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने पर स्थानीय विधायक विष्णु खत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग मिलकर काम करते हैं तो क्षमताएं बढ़ जाती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक मित्र नीतियों के कारण मध्य प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बना है। भूमि के ऑनलाइन आमंत्रण और सिंगल विंडो से मंजूरियां मिलने लगी हैं। अब भोपाल, मध्य भारत का आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है। सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं और स्वीकृतियां समय पर मिलें। इससे उद्योग शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कर सकें। मध्य प्रदेश टेक्सटाइल उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रदेश में 100 से अधिक बड़ी टेक्सटाइल इकाइयां कार्यरत हैं। ऑनलाइन भूमि आवंटन, सिंगल विंडो सिस्टम और 30 दिन में व्यवसाय प्रारंभ करने की सुविधा से प्रक्रियाएं सरल हुई हैं। लगभग 19 हजार एकड़ क्षेत्र में 48 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
