मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 वर्ष बाद दोबारा सार्वजनिक बस सेवा की शुरुआत की गई है। ये बसें प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी नागरिकों को सुगम परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। स्कूलों में विद्यार्थियों के आवागमन के लिए भी बसें संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने जा रही है। हमारे अमृतकाल की युवा पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित भारत को आकार देगी। मुख्यमंत्री यादव सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, भोपाल महापौर मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, स्कूल शिक्षा सचिव संजय गोयल सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 41 हजार से अधिक विद्यालयों के 50 लाख विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताएं हुईं। मॉडल स्कूल भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री यादव ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त नरसिंहपुर जिले की आयुष अहिरवार, द्वितीय स्थान पर रहीं बालाघाट की डीनू बोपचे और तृतीय स्थान पर रहीं टीकमगढ़ की आयुषी सिद्धी नामदेव को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के लाखों विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता की है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। हमारी सरकार ने आगामी 2 वर्ष में स्कूलों के सभी जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवन तैयार करने का संकल्प लिया है। भविष्य का भारत बेहतर होगा।
समाचार
मुख्यमंत्री यादव ने विजेताओं को किया सम्मानित
6 अक्टूबर 2026 को 10:24 pm बजे

मुख्यमंत्री यादव ने विजेताओं को किया सम्मानित
