मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा से शुरू हुआ था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने मानस भवन में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता, बल्कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण होता है
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 82 हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिला। यह लाभ मानस भवन में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के माध्यम से प्रदान किया गया। इस शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। विशेष रूप से उन लोगों की समस्याएं सुनी गईं, जिन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की पहल की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने मानस भवन में आयोजित जन विश्वास शिविर में आमजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण होता है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेल ने बताया कि यदि लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेना है और अपने सपनों को साकार करना है, तो उन्हें घर की चारदीवारी से बाहर निकलना होगा। गर्भवती महिलाओं और किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र लोगों से इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की अपील की। श्रीमति पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 7 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा से की गई थी। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनते हैं। जिले के सभी सात विकासखंडों में जन विश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दमोह नगर पालिका द्वारा मानस भवन में एक शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अब आमजन को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंच रही है। इस अभियान का मूल संदेश संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी है। शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनकर उसका समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसे लोगों को भी शासकीय योजनाओं की जानकारी दें, जिन्हें अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है या जिन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है।
