मंत्री राकेश शुक्ला ने फहराया राष्ट्रध्वज, अतिथियों ने किया सम्मान
भिंड जिले में भव्य
स्थापना दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका शुभारंभ 'मध्य प्रदेश गान' से हुआ। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्रमांक 01, सांदीपनि शासकीय उमावि क्रमांक 02, शासकीय माध्यमिक विद्यालय एसएएफ भिंड, शासकीय एमजेएस महाविद्यालय भिंड तथा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिंड की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव की प्रतिभाशाली छात्रा कु. राधा को एक लाख रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। इनमें उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भिंड, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भिंड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिंड, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, म.प्र.-डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य विभागों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई थी।
