दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के नंदलाल पटी गांव में शनिवार शाम खेलते-खेलते एक 6 साल की मासूम की मौत हो गई। घर में दीपावली के लिए पुताई का काम चल रहा था, तभी मोहनी नाम की बच्ची साउंड बॉक्स के पास पहुंची और उसकी कटी हुई डोरी पकड़ ली। साउंड बॉक्स से जुड़े करंट की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, डेलन अहिरवार के घर में दीपावली की तैयारी चल रही थी और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मोहनी खेलते-खेलते साउंड बॉक्स के पास पहुंच गई और अनजाने में उसने डोरी पकड़ ली, जिससे उसकी जान चली गई।
समाचार
दमोह में 6 साल की बच्ची की करंट से मौत
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
दमोह में 6 साल की बच्ची की करंट से मौत
