भोपाल के मिंटो हॉल में कैट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
मध्य प्रदेश में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह में राज्य के सभी 55 जिलों की कैट टीमों ने शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी 55 जिलों की कैट टीमों को शपथ दिलाई। विदिशा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि तलरेजा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने रवि तलरेजा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन रहे। विशेष अतिथि के तौर पर आशीष सुशांत अग्रवाल मौजूद रहे। प्रदेश के सभी जिलों से कैट के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी और वरिष्ठ व्यापारी प्रतिनिधि समारोह में पहुंचे। विदिशा से हृदेश सोनी, नीलेश अग्रवाल, करतार सिंह धाकड़, आनंद अग्रवाल, नितिन जड़िया, अमित शर्मा, रजत अरोरा, रघुवीर बघेल, अशोक पमनानी और रितेश सोनी शामिल रहे। महामंत्री हृदेश सोनी ने बताया कि व्यापारी समाज ने मुख्यमंत्री और विशेष अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में “समृद्ध व्यापारी से-समृद्ध मध्य प्रदेश की ओर” के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही गई।
