वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की घटना हुई। इसमें 5 लोगों को गोली लगी है, हालांकि घायलों की हालत पर अभी जानकारी नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में कई जगहों पर गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घटना के बाद इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए, लोग जान बचाने के लिए दुकानों और घरों में छिपते नजर आए। पुलिस ने 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक के आसपास जाने से बचने की अपील की है। आसपास के स्कूलों में लॉकडाउन लगा दिया गया और पुलिस ने इलाके की सड़कें बंद कर दीं। इस क्षेत्र में वीआईडीए फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और रिहायशी इमारतें हैं। न्यूज एजेंसी एपी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गोलीबारी की सटीक जगह का भी अभी पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शी रयान डुबिकी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें 5 तेज आवाजें सुनाई दीं, जिन्हें उन्होंने पहले निर्माण कार्य समझा।
समाचार
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना में 5 लोग घायल हुए
12 नवंबर 2026 को 10:25 pm बजे
