उज्जैन में कार्तिक और अगहन माह में भगवान महाकालेश्वर की पांच परंपरागत सवारियां निकलेंगी। भगवान चंद्रमौलेश्वर के रूप में वे रजत पालकी पर नगर भ्रमण करेंगे। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, सवारियों का सिलसिला 16 नवंबर से शुरू होगा। 22 नवंबर की रात 11 बजे हरिहर मिलन की विशेष सवारी निकलेगी। इसके अगले दिन 23 नवंबर को कार्तिक माह की दूसरी सवारी नगर भ्रमण पर निकलेगी। श्रद्धालुओं को लगातार दो दिन बाबा के दर्शन का अनूठा अवसर मिलेगा। हरिहर मिलन पर भगवान महाकाल मनमहेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। प्रशासन ने 22 और 23 नवंबर को लगातार दो दिन निकलने वाली सवारियों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
समाचार
भगवान महाकालेश्वर की 5 शाही सवारियां 16 नवंबर से निकलेंगी, 22-23 को नगर भ्रमण
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे

भगवान महाकालेश्वर की 5 शाही सवारियां 16 नवंबर से निकलेंगी, 22-23 को नगर भ्रमण
