भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के चार थानों और एक एडिशनल डीसीपी ऑफिस को गुणवत्ता और मानकों के आधार पर आईएसओ 9001: 2015 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान थाना बागसेवनिया, अशोका गार्डन, कोलार, खजूरी समेत 4 थानों और एडिशनल डीसीपी ऑफिस जोन-3 को मिला है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने आईएसओ की टीम के साथ मिलकर यह अवार्ड प्रदान किया। थाने की जर्जर इमारतों की स्थिति को सुधारने और आम लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था करने के साथ-साथ रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने जैसे जनोन्मुखी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन प्रयासों के तहत थानों के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को बढ़ाने का अभियान चलाया गया। आईएसओ की टीम ने मूल्यांकन के बाद इन थानों को अवार्ड के लिए चुना। यह अवार्ड 05 अक्टूबर 2026 को प्रदान किया गया। इससे पहले मिसरोद, रातीबढ़ और महिला थाना भी आईएसओ सर्टिफाइड हो चुके हैं। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने थाना स्टाफ और अधिकारियों को बधाई दी और अन्य थानों को भी इसी श्रेणी में लाने के लिए प्रेरित किया।
समाचार
जनोन्मुखी सुविधाओं से सुसज्जित भोपाल के 4 थानों को मिला आईएसओ 9001: 2015 अवार्ड
6 अक्टूबर 2026 को 10:24 pm बजे
