बैग में मूल शैक्षणिक दस्तावेज और जरूरी सामान रखा था, जो सुरक्षित मिले
कटरा के एक युवक का ऑटो में बैग छूट गया। बैग में उसके मूल शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान रखा था। युवक कटरा में ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहा था। रास्ते में उसने सागर क्षेत्र में उतरकर दूसरा ऑटो लिया। इसी दौरान उसका बैग पहले ऑटो में ही छूट गया। स्टेशन पहुंचने पर बैग न मिलने का पता चला तो वह घबरा गया। युवक ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उसे कंट्रोल रूम भेजा। वहां एसआई आरकेएस चौहान ने ऑटो की तलाश शुरू कराई। पुलिस टीम ने शहर के सीसीटीवी फुटेज करीब 4 घंटे तक खंगाले। फुटेज में ऑटो दिखाई दिया। उसके रजिस्ट्रेशन नंबर से चालक का मोबाइल नंबर निकाला गया। इसके बाद चालक को कंट्रोल रूम बुलाया गया। ऑटो में युवक का बैग मिल गया। बैग में रखे दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित थे। पुलिस ने बैग युवक को वापस लौटा दिया।
