आष्टा में विद्युत वितरण कंपनी 11 केवी न्यू बस स्टैंड फीडर पर लाइन का काम करेगी। इस कारण आज रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान बजरंग कॉलोनी, भोपाल नाका रोड, अटल कॉलोनी, काटा बाग, ईदगाह कॉलोनी, पीलीखदान, बाईपास रोड, रॉयल कॉलोनी, 132 केवी के सामने का क्षेत्र, डाबरी कॉलोनी, आम वाली कॉलोनी, धी डेयरी, पार्वती थाने के पीछे के इलाके में बिजली नहीं रहेगी। आसपास के क्षेत्रों में भी सप्लाई बंद रहने की संभावना है। विद्युत विभाग ने लोगों से कहा है कि तय समय को देखते हुए जरूरी काम पहले निपटा लें। बिजली से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।
समाचार
विद्युत कंपनी की लाइन मरम्मत के कारण आष्टा में 3 घंटे बिजली बाधित
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
