मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने नीमच में एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सैनिकों की ड्यूटी लगाने के एवज में हर महीने रिश्वत मांगने का आरोप था। इस कार्रवाई के बाद होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित के निर्देश पर गोपनीय सत्यापन कराया गया। लोकायुक्त पुलिस होमगार्ड सैनिक महेश थोरचा ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि नयागांव स्थित आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी के लिए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान हर महीने 3 हजार रुपये मांग रहे थे। यह रकम कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता ने 10 नवंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में शिकायत की थी। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। 12 नवंबर को डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में विशेष टीम नीमच पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा भी शामिल थे। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। होमगार्ड विभाग में इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
समाचार
होमगार्ड कमांडेंट 3 हजार की रिश्वत लेते धराया
12 नवंबर 2026 को 10:25 pm बजे

होमगार्ड कमांडेंट 3 हजार की रिश्वत लेते धराया
