त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर डीसीपी जोन 3 आयुष गुप्ता और एसीपी संतोष ने एसडीएम लाखन चौधरी व थाना प्रभारी अपाला सिंह के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार बस्ती में विस्फोटक सामग्री वाले पटाखे बेचे जा रहे हैं। संयुक्त कार्यवाही में तीन दुकानों पर छापा मारकर करीब 6,18,000 रुपये के विस्फोटक पटाखे बरामद किए गए हैं। इस मामले में धनराज भटेजा, अल्ताफ अनवर खान और सुनील भटेजा नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
समाचार
विस्फोटक पटाखे जब्त, 3 गिरफ्तार
3 नवंबर 2026 को 9:57 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
