राजधानी में शनिवार को 24 घंटे के दौरान आगजनी की चार घटनाएं हुईं। दोपहर में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की डीपी में आग लगी, जबकि रात को एमपी नगर में महज 20 मिनट के अंतराल में बिजली के दो खंभे सुलग उठे। इसके कुछ देर बाद लिंक रोड नंबर-3 स्थित संध्या छाया वृद्धाश्रम के प्रशासनिक खंड में भी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की टीमों ने सभी जगह समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई। इससे पहले दोपहर 12:51 बजे गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में विटमेल फर्नीचर के पास लगी बिजली की डीपी में स्पार्किंग के बाद आग लग गई थी।
समाचार
भोपाल में 24 घंटे में आगजनी की चार घटनाएं, दो खंभे जले
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे

भोपाल में 24 घंटे में आगजनी की चार घटनाएं, दो खंभे जले
