नर्मदा मंदिर (नर्मदा उद्गम) ट्रस्ट की 21वीं सामान्य बैठक 11 नवंबर 2026 को आयोजित हुई। शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अमरकंटक के सभा कक्ष में सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक फुन्देलाल सिंह और कलेक्टर रत्नाकर झा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर के मूल पौराणिक स्वरूप की पुनर्स्थापना पर चर्चा हुई। जीरो डिस्चार्ज, प्लास्टिक प्रतिबंध, जल की गुणवत्ता और अतिक्रमण नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक स्थलों के दस्तावेजीकरण का निर्णय हुआ। मंदिर के प्रवेश-निकास द्वार, कोटि तीर्थ घाट पर शेड निर्माण तथा माई की बगिया में सुविधाओं के विस्तार पर भी बात हुई।
समाचार
नर्मदा उद्गम मंदिर के सौंदर्यीकरण और संरक्षण हेतु 21वीं बैठक में लिए गए अहम निर्णय
12 नवंबर 2026 को 10:25 pm बजे

नर्मदा उद्गम मंदिर के सौंदर्यीकरण और संरक्षण हेतु 21वीं बैठक में लिए गए अहम निर्णय
साझा करेंWhatsApp
