प्रशासनिक स्वीकृति अटकी, फिर भी काम शुरू होगा
सिंहस्थ के बाद भी उपयोगी रहेगा सेंटर, एनएसजी तर्ज पर होगा विकास
तैयार होने वाले 250 कमांडो की उपयोगिता सिंहस्थ के बाद भी जारी रहेगी। आयोजन समाप्त होने पर 50-50 कमांडो को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में स्थायी रूप से पदस्थ किया जाएगा। बाकी बचे 50 कमांडो तूमड़ा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रहेंगे। किसी भी गंभीर सुरक्षा चुनौती की स्थिति में इन विशेष टीमों को तत्काल मौके पर भेजा जा सकेगा। एडमिन बिल्डिंग, ट्रेनिंग सेंटर, ऑडिटोरियम, मैगजीन, आर्मरी और इनडोर फायरिंग रेंज जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 24 यूनिट ओआर आवास, 12 यूनिट एनजीओ आवास, एक हॉस्पिटल, 230 सीट क्षमता वाला मेल ट्रेनीज हॉस्टल और 60 सीट क्षमता वाला फीमेल ट्रेनीज हॉस्टल भी बनाया जाएगा। इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, डायरेक्टर व एडिशनल डायरेक्टर आवास, ऑफिसर्स मेस और सर्विस ब्लॉक भी इस परियोजना का हिस्सा होंगे।
