प्रदेश के संभागायुक्त, जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस में शामिल होंगे। दूरस्थ जिलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। यह कांफ्रेंस जनगणना-2027 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर भोपाल में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम 25 नवंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होना है। कांफ्रेंस का आयोजन आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के स्वर्ण जयंती ऑडिटोरियम में होगा। यहां जनगणना के द्वितीय चरण की व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 10 जनवरी 2027 से स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके बाद 25 जनवरी 2027 से प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस चरण में जनगणना की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने की तैयारी है। मैदानी स्तर पर कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।
समाचार
जनगणना-2027: भोपाल में 25 नवंबर को प्रशिक्षण कांफ्रेंस
24 नवंबर 2026 को 11:18 pm बजे
