शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच, तिलवारा और गोहलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.44 ग्राम स्मैक, चार मोबाइल फोन, 17,600 रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार जब्त की है। प्रारंभिक पूछताछ में स्मैक की सप्लाई के तार नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। ब्रेजा कार में सवार दो युवकों, राहुल साहू और विकास पटेल को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर कार रोक ली गई। तलाशी लेने पर राहुल के पास कागज की पुड़िया में स्मैक, दो मोबाइल और 10,200 रुपये नकद मिले। विकास के पास से स्मैक, एक मोबाइल और 7,130 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों के कब्जे से कुल 11 ग्राम स्मैक मिली।
समाचार
तीन तस्कर गिरफ्तार, 14.44 ग्राम स्मैक जब्त
4 नवंबर 2026 को 11:05 pm बजे

तीन तस्कर गिरफ्तार, 14.44 ग्राम स्मैक जब्त
