मध्य प्रदेश के सतना में कृषि उपज मंडी समिति ने अवैध कारोबार और राजस्व चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम राहुल सिलाड़िया के मार्गदर्शन में जांच दल ने गांधी सब्जी बाजार में छापेमारी कर तीन दुकानों से 83 क्विंटल लहसुन जब्त किया। इस लहसुन की अनुमानित कीमत 13 लाख 3 हजार 100 रुपये है। जांच में पता चला कि सीहोर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए जारी गेट पास का दुरुपयोग कर लहसुन को सतना में अवैध रूप से खपाया जा रहा था।
समाचार
सतना मंडी समिति की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का लहसुन जब्त
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
