उज्जैन के देवास रोड स्थित गंगा होटल में चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस 11 दिन बाद भी जिम्मेदारों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन एसएमबी होटल एंड रिसोर्ट के प्रबंधन से मांगे गए चार बिंदुओं पर जानकारी का जवाब अब तक नहीं मिला है। पुलिस ने करीब सात दिन पहले होटल प्रबंधन को पत्र लिखकर इन बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर की रात करीब 10:45 बजे चैंबर की सफाई करने उतरे चार लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। मृतकों में मनोज मीणा (25), निवासी ग्राम बुड मंडावर, जिला झालावाड़ (राजस्थान), कमलेश तंबोली (30) और नितिन बिलरवान (28), निवासी वाल्मीकि नगर, उज्जैन तथा वहीद खां (35), निवासी सुसनेर, आगर-मालवा, हाल मुकाम जुना सोमवारिया शामिल थे। चारों देवास रोड स्थित गंगा होटल का ओवरग्राउंड चैंबर साफ करने उतरे थे। इस दौरान एक के बाद एक चारों चैंबर में फंस गए और उनकी जान चली गई। घटना के 11 दिन बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है। 11 दिन बाद भी जानकारी नहीं मिली। हादसे के बाद एसएमबी होटल एंड रिसोर्ट के प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपए की राशि दी थी। पुलिस ने हादसे के दो दिन बाद घायल हेमराज के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया था। माधव नगर थाना पुलिस ने एसएमबी होटल एंड रिसोर्ट के प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस तो दर्ज किया, लेकिन जांच पूरी होने के बाद आरोपी का नाम सामने आने की बात कही थी। करीब 11 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक चार लोगों की मौत के लिए जिम्मेदारों की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने होटल प्रबंधन से करीब सात दिन पहले चार बिंदुओं पर जवाब मांगा था, लेकिन अब तक उसकी ओर से कोई जानकारी पेश नहीं की गई है। पुलिस ने इन सवालों के जवाब मांगे। माधव नगर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए होटल प्रबंधन से चार सवालों के जवाब मांगे हैं। एसएमबी होटल एंड रिसोर्ट, देवास रोड उज्जैन में कौन-कौन पदाधिकारी हैं? प्रबंधन में किस व्यक्ति को कौन-कौन से दायित्व दिए गए हैं?
समाचार
गंगा होटल मौत: 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, होटल प्रबंधन नहीं दे रहा जवाब
12 नवंबर 2026 को 10:26 pm बजे
