भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इन आयोजनों के माध्यम से जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता में महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इसका उद्देश्य जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य आयोजन 15 नवंबर को जिले के इमलिया घाट एवं महादेव घाट में होंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत बैठकों की योजना बनाई जाएगी। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
समाचार
दमोह में 11 से 20 तक जनजातीय गौरव सप्ताह
13 नवंबर 2026 को 11:08 pm बजे
