भोपाल, 1 नवंबर 2026: मध्य प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों और आउटसोर्सिंग कंपनियों (व्त्प्स) के बीच मानदेय को लेकर गतिरोध गहरा गया है। नवीन व्यावसायिक शिक्षा-प्रशिक्षक महासंघ (एनवीईटीए) ने व्यवस्था बदलने के लिए आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने 10 वर्षों से चले आ रहे विफल वीटीपी मॉडल को समाप्त करने की मांग की है। 31 अक्टूबर 2026 को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और आगामी वृहद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि व्त्प्स ने विभागीय निर्देशों की अवहेलना की, तो डीपीआई को उन पर तत्काल सख्त कार्रवाई करनी होगी।
समाचार
10 साल के विफल वीटीपी मॉडल पर प्रशिक्षकों का आंदोलन तेज
1 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
