सीहोर जिले में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन 07 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे आवासीय खेल परिसर में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन होगा। प्रातः 10.55 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'विकसित भारत 2047' का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ होगी, जिसके पश्चात प्रातः 11.05 बजे सेवा ज्योति यात्राओं को प्रस्थान कराया जाएगा। इसके बाद स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। वीआईपी पार्किंग के लिए महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज को निर्धारित किया गया है।
समाचार
सीहोर में 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा व संकल्प सभा
6 अक्टूबर 2026 को 10:24 pm बजे
