भोपाल में आयोजित क्रेडिट आउटरीच शिविर में पारंपरिक कारीगरों और छोटे उद्यमियों को औपचारिक ऋण, प्रशिक्षण और डिजिटल भुगतान से जुड़ी जानकारी दी गई। बैंकों ने पात्र आवेदकों के दस्तावेजों की मौके पर जांच की।
छोटे कारोबार पर फोकस
योजना का उद्देश्य उपकरण खरीद, कार्यशील पूंजी और बाजार तक पहुंच के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
