भोपाल के हिंगोरानी परिवार ने दिवाली पर तैयार किया 125 तरह की सामग्री वाला खास अन्नकूट
भोपाल के चूनाभट्टी में हिंगोरानी परिवार ने दिवाली पर सात नहीं, बल्कि 125 तरह की सामग्रियों से खास अन्नकूट तैयार किया। इसमें देसी-विदेशी सब्जियों, फलों और मेवों का अनोखा संगम देखने को मिला। परिवार की अगली पीढ़ी तक पुरानी परंपराओं को पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया गया। परिवार के मुखिया हरीश कुमार हिंगोरानी ने बताया कि उनकी पत्नी सुशीला हिंगोरानी ने इस अन्नकूट को तैयार किया, जिसमें उन्होंने बेटे-बहू के साथ मिलकर सब्जियां जुटाने और काटने में मदद की। करीब 750 ग्राम अन्नकूट तैयार हुआ, जिसका स्वाद मीठा, खट्टा, तीखा और चटपटा है।
