शहर की व्यस्त सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत के लिए अब ट्रैफिक को रोकना या उसका रास्ता बदलना नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने इसके लिए जीआईपीसेट अस्फाल्ट तकनीक पर आधारित इंस्टा रोड पेचर मशीन से मरम्मत का काम शुरू किया है। इस नई मशीन से गड्ढों को भरने में बहुत कम समय लगेगा। यह मशीन खास तौर पर तैयार की गई है, जिससे डामर को गर्म करने की झंझट खत्म हो गई है। इससे सड़क मरम्मत का काम तेजी से पूरा हो सकेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं होगी। इस तकनीक से अब भोपाल निगम की सड़कों को मिनटों में ठीक किया जा सकेगा, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
समाचार
बिना जाम के मिनटों में सुधरेंगी सड़कें
2 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
