पीएम मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी समिट का उद्घाटन किया, कहा भारत की ग्रोथ मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस साल दुनिया में एनर्जी शॉक की ही चर्चा हो रही है, लेकिन भारत ने कई चुनौतियों के बावजूद एक मजबूत ग्रोथ ट्रैक बनाए रखा है। मुझे गर्व है कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को कोविड-19 से लेकर पश्चिम एशिया संकट जैसी मुश्किलों से निकलने में मदद की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हमने पिछले दशक में क्लीन एनर्जी में निवेश नहीं किया होता और नए सिस्टम नहीं बनाए होते तो हमारी अर्थव्यवस्था पर इन संकटों का असर कहीं ज्यादा गंभीर होता। उन्होंने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स की जानकारी लेते हुए कहा कि भारत के अनुभव का लाभ पूरी मानवता को मिले, इसके लिए भारत की सफलताएं दुनिया के अनेक देशों के काम आएंगी। 2021 के समिट में भारत ने 2030 तक 500 जीडब्ल्यू नॉन-फॉसिल फ्यूल एनर्जी कैपेसिटी हासिल करने का संकल्प लिया था, जिसे पेरिस एग्रीमेंट के तहत 50% नॉन-फॉसिल फ्यूल सोर्स से पूरा करने का वादा किया था। भारत ने यह टारगेट 2025 में, तय समय से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया। प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की, जिसके तहत एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है।
