रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज और बीएमएचआरसी के बीच 17 नवंबर को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में एमओयू हुआ। सिकल सेल रोग की रोकथाम, प्रसवपूर्व निदान और उपचार के लिए देश में पहली बार ऐसा समझौता हुआ है। आईसीएमआर-भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और रीवा के बिरसा मुंडा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच सहयोग तय हुआ। हस्ताक्षर डॉ. मनीषा श्रीवास्तव और डॉ. बीनू कुशवाह सिंह ने किए। समझौते का मकसद जनजातीय बहुल क्षेत्रों के प्रभावित और उच्च जोखिम वाले परिवारों को बेहतर सुविधाएं देना है। जनजातीय जिलों के स्त्री रोग विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
समाचार
सिकल सेल रोकथाम के लिए देश में पहली बार एमओयू
17 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे
सिकल सेल रोकथाम के लिए देश में पहली बार एमओयू
