भोपाल के डायल-112 स्टेट कमांड सेंटर में 17 नवंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं केपी वेंकटेश्वर राव के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जोन, जिलों और इकाइयों से 91 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने फिंगरप्रिंट परीक्षण, क्रिमिनल लॉ, ऑब्जर्वेशन टेस्ट और एग्जिबिट्स की वैज्ञानिक प्रक्रिया में अपनी दक्षता दिखाई। पुलिस फोटोग्राफर्स ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी परीक्षा में तकनीकी समझ और साक्ष्य दस्तावेजीकरण की सटीकता दिखाई। क्यूडी शाखा के पुलिस अधीक्षक ऋतुराज गुप्ता ने वैज्ञानिक साक्ष्य और डीएनए संकलन की सही विधि पर जानकारी दी। चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों में से 21 अधिकारियों की विशेष टीम बनेगी।
समाचार
भोपाल में राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न
17 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे
