देश का सबसे बड़ा पम्प स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, गांधीसागर परियोजना, रिकॉर्ड समय में पूरा होने की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और सतत प्रयासों से मध्य प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना तेजी पकड़ चुकी है। इसे जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना जनवरी 2024 में शुरू हुई थी। लगभग साढ़े तीन वर्ष में तैयार होने वाला यह प्रोजेक्ट 2,000 मेगावॉट क्षमता का होगा। पम्प स्टोरेज टेक्नोलॉजी पर आधारित यह देश का सबसे बड़ा हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट बनेगा। शुरुआती चरण में कुछ नीतिगत विसंगतियों के कारण काम के क्रियान्वयन में कठिनाइयां आ रही थीं। परियोजना के महत्व को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रुचि लेकर जरूरी नीतिगत बदलाव कराए। इन बदलावों से क्रियान्वयन की बाधाएं दूर हुईं। इसके बाद निर्माण कार्य को गति मिली। अंतरराज्यीय समन्वय की पहल भी इस परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन में अहम रही। निर्माण के लिए कार्यस्थल पर पर्याप्त जगह चाहिए थी, इसलिए गांधीसागर बांध का जलस्तर कम करना जरूरी था। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से चर्चा कर जलस्तर घटवाने की पहल की। इससे निर्माण कार्य को तेजी और सुगमता मिली। परियोजना पूरी होने पर प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता मजबूत होगी। ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा।
समाचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से गांधीसागर पम्प स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना को रफ्तार मिली, देश का सबसे बड़ा 2,000 मेगावॉट का प्रोजेक्ट जून 2027 तक पूरा होगा
17 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से गांधीसागर पम्प स्टोरेज हाइड्रो पावर परियोजना को रफ्तार मिली, देश का सबसे बड़ा 2,000 मेगावॉट का प्रोजेक्ट जून 2027 तक पूरा होगा
साझा करेंWhatsApp
