छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव में सोमवार रात रास्ते का पुराना विवाद मारपीट में बदल गया। विश्वकर्मा परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। इस हमले में अच्छेलाल विश्वकर्मा (55), उनकी बहू निशा विश्वकर्मा (23) और ब्रजेश विश्वकर्मा (25) घायल हुए। परिजनों के मुताबिक निशा 6 महीने की गर्भवती हैं और उनके साथ भी मारपीट हुई। घर के सामने खाली जमीन और रास्ते को लेकर करीब 6 महीने से विवाद चल रहा है। परिवार का आरोप है कि रज्जू खान ने रास्ता बंद कर दिया, जिसकी शिकायत थाने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जनसुनवाई में कई बार की गई। सोमवार शाम 6 बजे घर के सामने ईंटें रखने पर फिर कहासुनी हुई। परिवार के अनुसार ईंटें हटाने के बाद रिजवाना बेगम और उनकी बेटी असिना खान घर में घुस आईं और सबको लाठी-डंडों से पीटा। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं और परिवार जांच व कार्रवाई की मांग कर रहा है।
समाचार
रास्ते के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर हमला
17 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे

रास्ते के विवाद में घर में घुसकर परिवार पर हमला
