मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त कर अपने मूल कैडर में लौटेंगे। इनमें भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून की महानिदेशक कंचन देवी जनवरी में वापसी करेंगी। वहीं, दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त के तौर पर कार्यरत 1996 बैच के आईएफएस अधिकारी प्रकाश उन्हाले के फरवरी में भोपाल लौटने की संभावना है। कंचन देवी देहरादून स्थित आईसीएफआरई की महानिदेशक बनने वाली देश की पहली महिला आईएफएस अधिकारी हैं। केंद्र में वानिकी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद उनकी वापसी हो रही है। राज्य सरकार उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) स्तर की कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। प्रकाश उन्हाले वर्ष 2016 से दिल्ली स्थित मप्र भवन में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। वे केंद्र व राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय और राजधानी में राज्य के मामलों के प्रबंधन का एक दशक का अनुभव लेकर लौट रहे हैं।
समाचार
दो वरिष्ठ आईएफएस जनवरी-फरवरी में लौटेंगे मप्र, वन विभाग में बदलेगी जिम्मेदारी
2 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे

दो वरिष्ठ आईएफएस जनवरी-फरवरी में लौटेंगे मप्र, वन विभाग में बदलेगी जिम्मेदारी
साझा करेंWhatsApp
