गांधी जयंती के अवसर पर सीहोर जिला जेल में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल में निरुद्ध 313 बंदियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का आयोजन अल्कोहॉलिक्स एनोनिमस और बेटर फॉर रिप्यूजी वेलफेयर सोसायटी सीहोर के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बंदियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने नशा मुक्ति अभियान पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी। इस प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाया और समाज को इससे दूर रहने का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर की जिला विधिक सेवा प्राधिकारी स्वप्नश्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
समाचार
सीहोर जेल में बंदियों को नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया
2 अक्टूबर 2026 को 10:57 pm बजे

सीहोर जेल में बंदियों को नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया
