मध्य प्रदेश में लिथियम और कोबाल्ट जैसे भविष्य के दुर्लभ खनिजों की खोज का जिम्मा अब सरकारी विभागों के बजाय निजी एक्सपर्ट कंपनियों को सौंपा जाएगा। नए भंडारों की खोज के बाद सरकार इन ब्लॉक्स की नीलामी करेगी। राज्य सरकार खनिज संसाधनों की खोज को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश खनिज अन्वेषण नीति-2026 ला रही है। इस नई व्यवस्था में निजी कंपनियां अत्याधुनिक मशीनों और तकनीकों का उपयोग करेंगी, जिससे समय और बजट दोनों की बचत होगी।
समाचार
एमपी में निजी कंपनियां खोजेंगी दुर्लभ खनिज
2 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
