बड़नगर में चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महाकाल थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की। नीलगंगा पुलिस ने सूने मकान से सोने-चांदी के आभूषण चुराने वाले दो आरोपियों को पकड़ा। दोनों कार्रवाई का खुलासा रविवार शाम करीब 4 बजे किया गया। घर के बाहर से चुराई गई बाइक का मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है। कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपनी होंडा शाइन बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह 6 बजे बाइक गायब मिली। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने भैरवगढ़ निवासी विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा उर्फ राज को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं के 8 प्रकरण दर्ज हैं। आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला और उठक-बैठक लगवाई। नीलगंगा थाना क्षेत्र का दूसरा मामला इंदौर रोड स्थित टीला तालाब के पास का है। कमलेश सोलंकी के सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ले गए थे। देवेंद्र सिंह सोलंकी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध सिद्धि कॉलोनी में सुनार की दुकान पर चोरी के आभूषण बेचने पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों भागने लगे, लेकिन पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोलाराम यादव (20) और हरी यादव (18) बताए, जो कमला नेहरू नगर के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, बिछुड़ी और अन्य आभूषण बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है। भोलाराम से करीब 30 हजार रुपए की सोने की अंगूठी और हरी से करीब 25 हजार रुपए के चांदी के आभूषण मिले। पुलिस दोनों मामलों में तीनों आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। एक मामले में बाइक और दूसरे में करीब 55 हजार रुपए के सोने-चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं।
समाचार
बड़नगर में बाइक चोर का जुलूस निकालकर उठक-बैठक लगवाई गई
15 नवंबर 2026 को 11:04 pm बजे

बड़नगर में बाइक चोर का जुलूस निकालकर उठक-बैठक लगवाई गई
