भवानी मंडी की गोटा वाली कॉलोनी में अन्नकूट महोत्सव और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महाकाल की आरती से हुई। अखिल भारतीय मेड़तवाल वैश्य समाज की कार्यकारिणी सदस्य मेघा घनश्याम गुप्ता ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य जजमान भैसौदा वाला जुलानिया परिवार ने गायक लतेश गुप्ता और उनकी टीम का सम्मान किया। अन्नकूट महोत्सव के मुख्य प्रायोजक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राजू तिवारी सहित दिगंबर चौधरी, जगदीश गुप्ता और रमेश गुप्ता मौजूद रहे। मनोज, घनश्याम, राजेंद्र गुप्ता और पदम भंडारी का भी सम्मान हुआ। मंदिर समिति ने आशीष लड़्ढा, भगवान जी श्रृंगी, राधेश्याम गुप्ता और दिनेश गुप्ता का सम्मान किया। चंद्रशेखर जैन, बल्लभ दास गुप्ता, प्रकाश गुप्ता (एलआईसी), कमलेश गुप्ता और दिलीप गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। संगीत संध्या में लतेश गुप्ता और उनकी टीम ने भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान महाकाल की आरती हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों में अन्नकूट प्रसादी बांटी गई।
समाचार
गोटा वाली कॉलोनी में भजन संध्या, अन्नकूट प्रसादी बंटी
17 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे
