महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं विभाग की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार उनके हितों के संरक्षण, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की न्यायसंगत एवं व्यावहारिक मांगों पर नियमानुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मंत्री भूरिया सोमवार को मंत्रालय में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में चर्चा कर रही थीं।
समाचार
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की न्यायसंगत मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा: मंत्री निर्मला भूरिया
2 नवंबर 2026 को 10:51 pm बजे
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की न्यायसंगत मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा: मंत्री निर्मला भूरिया
साझा करेंWhatsApp
