भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर गैरतगंज के पास सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा सवार 25 साल के युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक और उसकी एक्टिवा दोनों डंपर में फंस गए। स्थानीय लोगों ने युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था। डंपर गैरतगंज से गढ़ी की ओर जा रहा था, जबकि एक्टिवा सवार युवक बेगमगंज की तरफ जा रहा था। कढ़ैया कुशवाहा ढाबे के पास डंपर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गढ़ी पुलिस चौकी प्रभारी आरपी गोहे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को डंपर से बाहर निकाला गया। बाद में डंपर में फंसी एक्टिवा को भी निकाला गया और शव गैरतगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान अजय नायक के रूप में हुई, जो दुर्गा प्रसाद नायक के बेटे थे और बेगमगंज के गंभीरिया में वार्ड-2 के निवासी थे। अजय के पिता शिक्षक हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी के डंपरों की रफ्तार पर सवाल उठाए और सख्त कार्रवाई की मांग की।
समाचार
स्कूटी समेत डंपर में फंसे युवक की मौत हो गई
17 नवंबर 2026 को 11:06 pm बजे

स्कूटी समेत डंपर में फंसे युवक की मौत हो गई
