04 प्रकरणों में 18 हजार इनाम
दमोह जिले में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ तेज करने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने इनाम का एलान किया है। उन्होंने 04 अलग-अलग मामलों में कुल 18 हजार रूपये का इनाम घोषित किया। इनमें 01 मामले में एक अज्ञात आरोपी पर 10 हजार रूपये रखे गए हैं। बाकी 03 मामलों में 04 आरोपियों पर 02-02 हजार रूपये का इनाम है। तेजगढ़ थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 272/2026 में एक अज्ञात आरोपी फरार है। यह मामला बीएनएस की धारा 137(2) और 103(1) के तहत दर्ज है। इसमें धारा 238(ए) भी जोड़ी गई है, इसी मामले में 10 हजार रूपये का इनाम घोषित हुआ है। कोतवाली दमोह के अपराध क्रमांक 820/ 26 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 लगी है। इस प्रकरण में पम्पू ऊर्फ रोहित, पिता कनई बंसल, उम्र 22 साल, निवासी पुराना बाजार नंबर 02, मछरया कुआं दमोह फरार है। दूसरे आरोपी विक्की ऊर्फ विकाश, पिता शंकर राय, उम्र 45 साल, निवासी सिविल वार्ड नंबर 07 पर भी इनाम है। दमोह देहात थाने के अपराध क्रमांक 587/ 26 में बीएनएस की धारा 64(2)एम, 127(2) और 351(3) लगी हैं। साथ में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
