मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को बैतूल नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में उपस्थित नागरिकों को दूरभाष के माध्यम से संबोधित किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल
उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि वे शीघ्र ही बैतूल आएंगे और जिले में संचालित विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बैतूल के हिल स्टेशन कुकुरू का उल्लेख करते हुए कहा कि कुकुरू में उन्हें अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल में आयोजित होने वाले गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।
