समाचार
Opening page
Preparing your workspace...
समाचार
एक तरफ नगर निगम आम जनता से पानी की बूंद-बूंद बचाने की अपील कर रहा है। दूसरी तरफ नगर निगम की लापरवाही से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है। पिछले एक माह में लाइन फूटने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में लाखों लीटर पानी बेवजह बह गया। रविवार को बड़ी में कनाडिया बायपास स्थित हनुमान मंदिर के पास नर्मदा लाइन फूट गई। इसके चलते घंटों सड़क पर पानी बहता रहा। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सुधार काम शुरू किया। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। जल वितरण के दौरान कनाडिया बायपास क्षेत्र में नर्मदा लाइन फूट गई। आशंका जताई जा रही है कि रात में यहां से कोई भारी वाहन गुजरा होगा। उसके दबाव से लाइन फूट गई। सप्लाई शुरू होते ही पानी सड़क पर बह निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब दो घंटे तक पानी बहता रहा। इस वजह से जिन क्षेत्रों में रविवार सुबह पानी पहुंचना था, वहां जल वितरण प्रभावित हुआ। जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा कि जो लाइन फूटी वह मेन लाइन नहीं, वितरण लाइन थी। उनके अनुसार लाइन सुधार दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे टंकियों के भराने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। नगर निगम नर्मदा जल की बर्बादी की इस पांचवीं घटना से जुड़े सवालों के बीच पाइप लाइनें बदलने का दावा कर रहा है।
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया