ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत सरकार के संचार मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

