पारंपरिक शैली में जीर्णोद्धार, गुणवत्ता से समझौता न करने के निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन के कोठी महल में बन रहे वीर भारत संग्रहालय का अचानक दौरा किया और उसके जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन के मूल ढांचे में अनावश्यक परिवर्तन न किए जाएं, ताकि इसकी प्राचीन भव्यता और सांस्कृतिक विरासत बनी रहे।

