प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ड्रग फ्री मुंबई’ अभियान को सशक्त समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने इस अभियान के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। यह अभियान महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुंबई के ऊर्जावान युवाओं के सपने और आकांक्षाएं भारत के विकास से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि नशा समाज के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शांति और विकास के सामने एक गंभीर समस्या है।
समाचार
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ड्रग फ्री मुंबई’ अभियान को सशक्त समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया
खास रिपोर्ट31 जुलाई 2026 को 4:28 am बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
