प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि विलम्ब शुल्क सहित 15 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। जो भी अभ्यर्थी नौकरी या व्यवसाय के साथ-साथ अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार जैन ने बताया कि महाविद्यालय में इग्नू के लगभग 30 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष से महाविद्यालय को इग्नू की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है, जिससे स्थानीय अभ्यर्थियों को सुविधा होगी। इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किसी भी गेप सर्टिफिकेट, टीसी अथवा माईग्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। यह एक बड़ी राहत है उन सभी के लिए जो अपनी शिक्षा जारी रखना चाहते हैं, चाहे उन्होंने पहले पढ़ाई छोड़ी हो या नहीं। महाविद्यालय के इग्नू समन्वयक केकेकोरी ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रमों में देश के किसी भी अध्ययन केंद्र में प्रवेश लेने और देश के किसी भी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने का विकल्प उपलब्ध है।
समाचार
इग्नू प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी
2 अक्टूबर 2026 को 10:57 pm बजे
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया
