दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद जिले में मनाया गया गोवर्धन पूजन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का लाइव प्रसारण देखा व श्रवण किया गया, राज्यमंत्री लोधी ने व्यक्त किए विचार
प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मारुताल स्थित वैष्णवी गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में कहा कि भारतीय त्योहार केवल धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक पर्व अपने भीतर कोई न कोई महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाहित किए हुए है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा, गौ पूजा एवं अन्नकूट का पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, गौवंश के संरक्षण और सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। गोवर्धन पूजा का मूल उद्देश्य प्रकृति की ओर लौटना, पर्यावरण का संरक्षण करना तथा गौ सेवा को प्रोत्साहित करना है। राज्यमंत्री लोधी ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को गोवर्धन पूजा, गौ पूजा एवं अन्नकूट पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि दशहरा पर शस्त्र पूजन, होली और दीपावली पर गोवर्धन पूजा जैसे आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने प्रदेश के हजारों गोपालकों के खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित की है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये दिए गए हैं। सांसद लोधी ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, यूरिया मुक्त खेती की दिशा में आगे बढ़ने और गौ-संवर्धन को प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है तथा बलराम महोत्सव के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। विधायक जयंत मलैया ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर जिलेभर में लोगों ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात गोवर्धन पूजन का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक मलैया ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उत्तम सेवाएं प्रदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चयनित लोगों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में पदक प्रदान किये गए। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि शासन, प्रशासन और आमजन के सामूहिक प्रयासों से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिवहरे ने बताया कि इस अवसर पर मारुताल स्थित वैष्णवी गौपालक परिसर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने गौसेवा, सनातन संस्कृति और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर गौ माता के लिए एक नए शेड का भूमि पूजन भी किया गया। विधि विधान से पूजन-अर्चन पंडित पौराणिक ने कराया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडीशनल एसपी सुजीत भदौरिया, दीपक तिवारी, राघवेंद्र परिहार, संजय यादव, मनीष सोनी, भरत यादव, रमाकांत बाजपेयी, कृष्णा राज, नितिन चौरसिया, डॉ. केदार शर्मा, विकास गुप्ता, वेद दुबे, सिकंदर खरारे, सोनू यादव, मोंटी रैकवार, सृजन असाटी, नित्या प्यासी, अखलेश सिंह ठाकुर, आलोक असाटी, कृष्णा पटैल, दीपक नेमा, सत्यम चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, गो सेवक, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे ने किया। आभार प्रदर्शन उपसंचालक पशुपालन विभाग डॉ. केपी कुर्मी ने व्यक्त किया। सांसद लोधी दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद जिले में मनाया गया गोवर्धन पूजन, विधायक मलैया धर्म और गौसेवा के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का संदेश-भाजपा जिला अध्यक्ष शिवहरे मारुताल स्थित वैष्णवी गौशाला में आयोजित हुआ गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व। प्रदेश में सनातनी परंपराओं और किसानों का सम्मान किया गया। गोवर्धन पूजा का आयोजन प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और समृद्धि का संदेश देता है।
