राजधानी में 18 से 20 नवंबर तक अंतरक्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता, ऋषि गर्ग करेंगे शुभारंभ
एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद् अंतरक्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता कराएगी। यह आयोजन 18 से 20 नवंबर तक राजधानी भोपाल में होगा। प्रतियोगिता राज्य के विद्युत क्षेत्र की कंपनियों की 2026-27 की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हिस्सा है। प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग बीएचईएल खेल मैदान में सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। आयोजन के लिए महाप्रबंधक (शहर) वृत्त भोपाल प्रदीप सिंह चौहान को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष और मुख्य महाप्रबंधक बीबीएस परिहार ने टीमों की जानकारी दी।
