अशोकनगर में स्मैक तस्करी में वनपाल और मेडिकल संचालक गिरफ्तार, राजस्थान तक जुड़े तार
अशोकनगर में स्मैक और नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ललितपुर का मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ जैन और चंदेरी क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाला वन विभाग का वनपाल सतीश रघुवंशी शामिल है। पुलिस ने वनपाल के कब्जे से 2.05 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। मेडिकल संचालक के पास से अवैध एबिल इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कालू उर्फ सलीम खान निवासी रामपुर मोहल्ला, गुना रोड स्थित लक्ष्मी ढाबे के पीछे स्मैक और नशीले इंजेक्शन लेकर बैठा है।

